बरसाना बनेगा संस्कृति कला केंद

मथुरा, बरसाना: राधाकृष्ण की दिव्य लीला स्थली तीर्थ स्थल बरसाना में जल्द संस्कृति कला केंद्र खोला ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 10:53 PM (IST)
बरसाना बनेगा संस्कृति कला केंद
बरसाना बनेगा संस्कृति कला केंद

मथुरा, बरसाना: राधाकृष्ण की दिव्य लीला स्थली तीर्थ स्थल बरसाना में जल्द संस्कृति कला केंद्र खोला जाएगा। यह बात भारत सरकार के कला संस्कृति विभाग के निदेशक पंडित पुलकित मिश्रा ने पत्रकारों से रंगीली महल में वार्ता करते हुए कही।

रविवार को श्री मिश्रा राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना पहुँचे। उन्होंने जगद्गुरु कृपालु महाराज के रंगीली महल आश्रम की विशेष साफ सफाई की तारीफ की। उन्होंने ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से मान मंदिर सेवा संस्थान में मुलाकात की और माताजी गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रमेश बाबा ने यमुना मुद्दा व गोवंश सुरक्षा के लिए उनसे मांग की। उन्होंने कहा कि ब्रज में यमुना की अविरल धारा व गोवंश संरक्षण के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। बरसाना की लठामार रंगीली होली को भारत सरकार के संस्कृति विभाग में सम्मिलित कर बरसाना में संस्कृति कला केंद्र की स्थापित करेंगे। रंगीली महल के प्रशासनिक अधिकारी अजय त्रिपाठी, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मान मंदिर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील ¨सह, अर¨वद पटेल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी