बबली को प्रतीक्षा, श्रीकृष्ण आएंगे ब्याहने

चौमुहां (मथुरा): जिसे देखो, जैंत गांव की ओर भागा जा रहा था। कुछ लोग थैलों में साड़ियां लिए थे,

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Nov 2017 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 23 Nov 2017 10:31 PM (IST)
बबली को प्रतीक्षा, श्रीकृष्ण आएंगे ब्याहने
बबली को प्रतीक्षा, श्रीकृष्ण आएंगे ब्याहने

चौमुहां (मथुरा): जिसे देखो, जैंत गांव की ओर भागा जा रहा था। कुछ लोग थैलों में साड़ियां लिए थे, कई के हाथ में प्रसाद था। गांव की गलियां भीड़ से पटी पड़ी थीं। अंधविश्वास का आलम था कि यह स्थिति देर रात तक बरकरार थी। गांव की बिटिया बबली को ब्याहने भगवान श्रीकृष्ण जो आ रहे हैं।

दरअसल, हाईवे स्थित एएसएम महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा बबली (22) पुत्री लाल सिंह धनगर ने कुछ दिन पहले घर वालों को बताया कि उसके सपने में एक रात भगवान कृष्ण आए और उन्होंने कहा कि बांके बिहारी के प्राकट्योत्सव 23 नवंबर को मैं तुमसे विवाह करने आऊंगा। बबली के मुंह से निकली ये बातें पंख लगाकर उड़ीं। गुरुवार को सच्चाई जानने के लिए आसपास के गांवों के झुंड के झुंड गांव की तरफ दौड़े जा रहे थे। दोपहर में उसके घर पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। बबली धनगर अपने चबूतरे पर बैठी है। उसके पिता जयकारे लगा रहे हैं। गांव की तीन गलियों में भीड़ समा नहीं रही है। छज्जों पर भीड़ लटकी हुई है। कोई शादी के कपड़े, तो कोई रुपये और कुछ लोग बर्तन भेंट कर रहे थे। जो चढ़ावा चढ़ाता, बबली उसको प्रसाद थमा देती। बबली ने बताया कि रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण आएंगे और उसको ब्याह कर ले जाएंगे। गांव के ¨छगा ¨सह, प्रताप ¨सह, मोहन ¨सह ने बताया कि लड़की छोटे से अपने पुनर्जन्म की कहानी बताती थी।

chat bot
आपका साथी