मकर संक्रांति पर स्नान, प्रभु का ध्यान और फिर किया दान

पर्व पर सुबह से ही दान-दक्षिणा शुरू हो गई, मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़, जगह-जगह भंडारे हुए, यमुना में कई भक्तों ने किया स्नान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM (IST)
मकर संक्रांति पर स्नान, प्रभु का ध्यान और फिर किया दान
मकर संक्रांति पर स्नान, प्रभु का ध्यान और फिर किया दान

मथुरा, जासं। मकर संक्रांति पर मंगलवार को शहर ने दान-दक्षिणा कर खूब पुण्य कमाया। सबसे पहले सुबह की पहली भोर के साथ स्नान कर प्रभु का ध्यान किया उसके बाद दान का धर्म पूरा किया। इधर, यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला बना रहा है।

कैलेंडर और पंचांग के हिसाब से 14 और 15 जनवरी को पर्व होने से लोगों ने दोनों ही दिन पुण्य का लाभ कमाया। शहर में जगह-जगह भंडारे हुए। वहां बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। दिनभर यह सिलसिला चलता रहा है। इससे पूर्व सुबह शहर के लगभग सभी मंदिरों में प्रभु के दर्शन को भीड़ उमड़ती रही। जन्मभूमि, द्वारकाधीश, बांकेबिहारी आदि प्रसिद्ध मंदिरों में नजारा देखने लायक था। सुबह कपाट खुलते ही श्रद्धा उमड़ने लगी। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही। इधर, घाटों पर श्रद्धालु ने स्नान कर सूर्य भगवान को नमन किया। हालांकि सर्द हवा दिन भर चलने से लोगों को कुछ परेशानी भी हुई। बावजूद आस्था नहीं डगमगाई।

इधर, सद्भावना सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और राजा महेंद्र प्रताप ¨सह सर्व समाज मंच की ओर से केंद्र की जरूरतमंद छात्राओं को सिलाई मशीनें, कंबल और साड़ियां वितरित कीं। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कृष्ण पाल ¨सह, चरत प्रताप ¨सह, संस्था के संचालक प्रभु दयाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव जौयस दयाल ने दिया।

रालोद शहर कमेटी ने भूतेश्वर महादेव पर रालोद के शहर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में साधु संतों, गरीबों व अनाथ बच्चों में चावल, खिचड़ी, गजक, रेवड़ी आदि का वितरण किया। युवा रालोद के प्रदेश सचिव बबलू चौधरी, रालोद के शहर उपाध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, तनवीर कुरैशी, सद्दाम पहलवान, फैजान कुरैशी, चिरागऊदीन कुरैशी, गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

अग्रवंश युवा क्लब ने खिचड़ी प्रसाद का आयोजन महोली रोड पर किया। मुख्य संरक्षक अजय कांत गर्ग ने कहा कि खिचड़ी का आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। संरक्षक अर¨वद अग्रवाल, अध्यक्ष सागर बंसल, महामंत्री हिमांशु गर्ग, उपाध्यक्ष दीपांशु मित्तल, मनोज बृजवासी, कपिल गोयल, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ने डीग गेट स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। अध्यक्ष केवलराम चंदानी, कविता चंदानी, पूर्व अध्यक्ष उमेश, सरिता जुगसना, उपाध्यक्ष अनिल, सुषमा खंडेलवाल, संजीव अग्रवाल, डीओए संजीव, उमा वर्मा आदि मौजूद थे।

भारत सेवा न्यास ने पर्व व स्व. सुबीरा पांडव की जयंती पर स्थापना दिवस मनाया। प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। न्यास के संरक्षक चौधरी रणबीर ¨सह पांडव, संस्थापक अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह पांडव, समाजसेवी लक्ष्मी गौतम, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम अग्रवाल, एमआर भास्कर, डॉ. शिवराज भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

¨सधी पंचायत के सदस्यों और महिलाओं ने हाइवे बिर्जापुर स्थित राजकीय अचल प्रशिक्षण केंद्र में मूक बधिर बच्चों को फल-नाश्ता एवं लेखन सामग्री भेंट की। लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम चंदानी, सिन्धी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, सिन्धी युवा महिला अध्यक्ष गीता नाथानी, मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी