भाजपा की जीत पर शहर से देहात तक जश्न

मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर किया जीत का इजहार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 06:23 AM (IST)
भाजपा की जीत पर शहर से देहात तक जश्न
भाजपा की जीत पर शहर से देहात तक जश्न

मथुरा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2017 में देश और जिले में मिली भाजपा की जीत पर समर्थकों में शहर से देहात तक जश्न का माहौल है। मथुरा, वृंदावन, सुरीर, कराहरी, जमुनापार, टैटीगांव आदि में मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई। मुस्लिम समर्थकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा सरकार के कामों पर भी प्रकाश डाला गया।

उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने हेमा मालिनी की जीत को ब्रज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। सिधी युवा महिला मंडल की अध्यक्ष गीता नाथानी ने हेमा की जीत को महिलाओं का सम्मान बताया। भारती उकरानी, सीमा पंजवानी, तनुजा मनसुखानी, अनीता चावला, जानकी चंदानी, हरि नाथानी, सपना मंगवानी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। वृंदावन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर हर्ष व्यक्त किया। अतुलकृष्ण गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, बल्लभ महाराज, गोकुलचंद गोस्वामी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। ब्राह्मण महासभा ने बिहारघाट स्थित कार्यालय पर मोदी सरकार को दोबारा मिले जनादेश पर खुशी जताई। सुरेशचंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, दयाशंकर शर्मा, नागेश तिवारी, सुनील वर्मा, कपिल उपाध्याय उपस्थित थे।

कराहरी में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। खंड कार्यवाहक पवन अग्रवाल, दिनेश सिंह,सतीश सिंह, हेमंत गुप्ता, रामवीर तोमर आदि उपस्थित थे। सुरीर में भाजपा नेता दयानंद गुप्ता के आवास पर खुशी का इजहार किया। सुरीर मंडल अध्यक्ष दिनेश आचार्य, जितेंद्र वाष्र्णेय, ओमप्रकाश गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, पंकज लवानियां आदि उपस्थित थे। टैंटीगांव में भाजपा नेता राजेश चौधरी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, महिला मोर्चा की महामंत्री मधु शर्मा, पंकज लवानियां, दिनेश आचार्य, मांट मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह चौहान, भीमा लवानियां, सत्यप्रकाश, डॉ. बीडी शर्मा आदि उपस्थित थे। लक्ष्मीनगर में ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी व्यक्त की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पाराशर, जाहरिया प्रसाद, सुशीला देवी, आकाश अग्रवाल, श्यामबाबू, राजन, दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ता कपिल देव शर्मा ने जीत पर हर्ष व्यक्त किया। शेरगढ़ में विजय जुलूस निकाला। महामंत्री सोनिया गर्ग, बांकेलाल गर्ग, गोपीचंद गर्ग, भीमसेन शर्मा, डॉ. मुकेश चंद आदि उपस्थित थे। भाजपा नेता ब्रजप्रदेश उपाध्यक्ष अलतमुल नि•ाम ने कहा कि मोदी की सबका साथ, सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज ने भी वोट किया।

भाजपा ने निकाली धन्यवाद रैली

संवाद सूत्र, कोसीकलां: भाजपा की देश भर में प्रचंड एवं सांसद हेमामालिनी की भारी भरकम जीत को लेकर भाजपाइयों ने शुक्रवार शाम धन्यवाद रैली निकाली। मिठाई बांटी और लोगों को मतदान के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यकर्ताओं ने भरत मिलाप चौक स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल के कार्यालय से रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार, सब्जी मंडी चौराहा, पंजाबी बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। तरुण सेठ ने कहा कि जनता ने पार्टी को फिर सरकार बनाने के लिए पहले ही मन बना लिया था। परेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा, महेश शर्मा, मोहनश्याम सिरौलिया, बंटी खंडेलवाल, महावीर ठाकुर, भगवत मुनीम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी