अब भी नहीं सुधरे तो और बिगड़ेंगे हालात

सुबह बाजार खुले तो भीड़ ने गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाईं न शारीरिक दूरी का पालन किया न लगाया मास्क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:37 AM (IST)
अब भी नहीं सुधरे तो और बिगड़ेंगे हालात
अब भी नहीं सुधरे तो और बिगड़ेंगे हालात

जागरण संवाददाता, मथुरा: : कान्हा की नगरी में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीजों की मौत हो रही है, लेकिन ब्रजवासी सुधरने को तैयार नहीं हैं। लाकडाउन के दौरान सुबह खुलने वाली बाजार में बेहिसाब भीड़ जुट रही है। भीड़ ऐसी कि कोविड-19 की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ गईं। शुक्रवार को सब्जी मंडी में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। हाल यही रही तो हालात और खराब होंगे।

जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोज तीन सौ से चार सौ के बीच संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में बहुत सचेत रहने की जरूरत है। सरकार ने दस मई तक लाकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में सुबह छह बजे से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलती हैं। लेकिन इस दौरान भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार को होली गेट स्थित गोविदगंज सब्जी मंडी में भीड़ ऐसी रही कि शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ गई। ग्राहकों के साथ ही दुकानदारों ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। सब्जी मंडी को लेकर किसी भी अफसर का ध्यान नहीं गया। यही हाल, वृंदावन में रहा। यहां भी सुबह बाजारों में भीड़भाड़ रही। भीड़ के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर, बरसाना की बाजार में भी यही हाल रहा। यहां भी संक्रमण थामने के लिए लोग संजीदा नहीं दिखे। बाजारों में भीड़ के कारण शारीरिक दूरी का पालन ही नहीं हो पाया। उधर, कोसीकलां में भी बाजारों में हालात खराब हैं। शुक्रवार को यहां भी भीड़भाड़ के चलते हालात चिताजनक रहे। ये हाल तब है जब कस्बे में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह खुल रही हैं। बाजार वहीं जाएं, जिन्हें बहुत जरूरी है। संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर कम निकलें। शारीरिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है और मास्क भी अनिवार्य रूप से लगाना है। इसका उल्लंघन करने पर चालान काटे जा रहे हैं।

नवनीत सिंह चहल, डीएम मथुरा।

chat bot
आपका साथी