गायत्री मंत्र बोलने में आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

एक मिनट में 17 बार गायत्री मंत्र का उचारण कर बनाया रिकॉर्ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 10:59 PM (IST)
गायत्री मंत्र बोलने में आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
गायत्री मंत्र बोलने में आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

मथुरा, जासं। आठ वर्ष के बालक आदित्य गुप्ता ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में इंटरनेशनल टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर्स में शामिल होकर मथुरा का नाम रोशन किया है। उसने एक मिनट में 17 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रिकॉर्ड बनाया है।

आदित्य का सेलेक्शन 15 मार्च को संत हीरधरम मेडिकल कॉलेज भोपाल में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा की अवार्ड सेरेमनी में हुआ। यहां आदित्य गुप्ता को रिकॉर्ड होल्डर्स मे घोषित करते हुए टॉप 100 अवार्ड दिया गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2019 की बुक में उसका रिकॉर्ड पेज नंबर 78, 87 एवं द्वितीय कवर पेज पर अंकित है। पिता विष्णु गुप्ता नियो न्यूज के निदेशक और मां रीना गृहणी हैं। आदित्य ने 29 अप्रैल 2018 को एक मिनट में 17 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रिकॉर्ड बनाया। वहीं, नौ सितंबर 2018 को प्रश्न करने पर एक मिनट में 27 देशों की संसदीय प्रणाली के नाम बता कर ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया। अब आदित्य ने दो मार्च 2019 को नेशनल सायबर ओलम्पियाड मे इंटरनेशनल रैंक 28 और अपने बिरला स्कूल मे नंबर 1 रैंक प्राप्त की, जिसमें आदित्य को जोनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।

chat bot
आपका साथी