होरी खेलन आयो श्याम, आज याये रंग बोरो री

द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहा होली रसिया गायन कुनवारा और छाक मनोरथ का आयोजन आज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 12:07 AM (IST)
होरी खेलन आयो श्याम, आज याये रंग बोरो री
होरी खेलन आयो श्याम, आज याये रंग बोरो री

मथुरा, जासं। होरी खेलन आयो श्याम, आज याये रंग में बोरो रही जैसे होली के रसिया द्वारिकाधीश मंदिर में गूंज रहे हैं। गुरुवार को एक घंटे तक चले रसिया गायन में हुरियारों ने अपने ठाकुरजी के आंगन में खूब नृत्य किया। शुक्रवार की शाम को राजाधिराज का कुनवारा और छाक मनोरथ होगा। मंदिर में इसकी तैयारियां चल रही है।

द्वारिकाधीश मंदिर फाल्गुनी बयार चल रही है। नित्य प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक परंपरागत रसिया गायन हो रहा है। स्थानीय भक्तों के साथ-साथ ही दूसरे जिलों के श्रद्धालु भी फाग महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में शुक्रवार की शाम को छह से सात बजे तक कुनवारा और छाक मनोरथ होगा। मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज, राजकुमार वेदांत कुमार और सिद्धांत कुमार महाराज का निर्देशन रहेगा। गोस्वामी परिवार भी इसमें शामिल होगा। श्रीधर चतुर्वेदी, कमला शंकर शर्मा, बीएन चतुर्वेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय भट्ट, राधारमन अरोड़ा, राजीव चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी