रुद्राभिषेक से जुड़े दुनियाभर के भक्त

संस मथुरा वृंदावन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए आचार्य पंडित श्रीनरोत्तम लाल सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान की श्रृंखला में सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। ऑनलाइन रुद्राभिषेक में देश-दुनिया के हजारों सनातनधर्मियों ने सहभागिता की और पुण्यलाभ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 12:44 AM (IST)
रुद्राभिषेक से जुड़े दुनियाभर के भक्त
रुद्राभिषेक से जुड़े दुनियाभर के भक्त

संस, मथुरा : वृंदावन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए आचार्य पंडित श्रीनरोत्तम लाल सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान की श्रृंखला में सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। ऑनलाइन रुद्राभिषेक में देश-दुनिया के हजारों सनातनधर्मियों ने सहभागिता की और पुण्यलाभ लिया।

राधाकांत मंदिर में सोमवार को ऑनलाइन रुद्राभिषेक का प्रसारण संपूर्ण विश्व में किया गया। कई देशों में बैठे सैकड़ों भक्तों ने अपने-अपने घरों में भगवान शंकर की पूजा में भावपूर्ण सहभागिता की। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने बताया कि भगवान महामृत्युंजय की कृपा से संपूर्ण विश्व को महामारी से अतिशीघ्र निजात मिलेगी। रविशंकर मिश्रा, सुदामा तिवारी, संजय नगायच, कैलाश पाठक, अरुण तिवारी मौजूद रहे।

ऑनलाइन संस्कारशाला :

प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग के संयोजक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के सान्निध्य में सोमवार को राधाकांत मंदिर से ऑनलाइन संस्कारशाला का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों व युवाओं को आत्मचितन व आत्मसुधार विषय पर जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूके, कैनेडा, इंडोनेशिया, मॉरीशस, म्यांमार आदि देशों के बच्चों ने घर बैठे अपने अंदर संस्कार जागृत किया। आचार्य मृदुलकांत ने कहा यह समय मानव को आत्मचितन और आत्म सुधार का है। बच्चों में संस्कार जागृत करके उन्नत और अच्छे विश्व का निर्माण किया जा सकता है। संस्कारशाला में बच्चों को माता-पिता के साथ बर्ताव, स्वयं का काम करने, पॉजिटिव एटीट्यूड कैसे जागृत हो, इन्हीं विषयों पर चर्चा की। मोहन सोनी, गोविद गुरु, सुमित गौतम, गोविद खंडेलवाल, शिवा निषाद, तपेश पाठक, सोनू वर्मा, कृष्णकांत अवस्थी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी