पौधों से किया धरती का हरित श्रृंगार

शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया पौधारोपण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:21 AM (IST)
पौधों से किया धरती का हरित श्रृंगार
पौधों से किया धरती का हरित श्रृंगार

जागरण नेटवर्क, मथुरा: जिले भर में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अधिकांश लोगों ने पीपल और बरगद जैसे पौधों को प्राथमिकता से रोपा गया। वन अधिकारियों ने भी अलग-अलग रेंज पर पौधारोपण कर वर्चुअल गोष्ठी में प्रतिभाग किया।

शनिवार को वृंदावन में गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कुंभ क्षेत्र की संरक्षित भूमि पर बरगद, पीपल, आम, अमरूद, कदंब आदि के करीब दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान डीएम नवनीत चहल, व्रिप्रा उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु, राधाकृष्ण पाठक, छैलबिहारी शर्मा, विनीत शर्मा, एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह आदि मौजूद रहे। अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्या ने अग्निशमन परिसर में पौधारोपण किया। शनिवार को श्री गो गौरी गोपाल सेवा संस्था समिति के अध्यक्ष भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने 2100 पौधारोपित किए। महंत फूलडोल बिहारीदास, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद, स्वामी भक्ति सुधानंद, स्वामी अंबिकात्मानंद आदि मौजूद रहे।

विश्व जागरण मानव सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तुलसी तपोवन गोशाला में तुलसी पीठाधीश्वर आचार्य कौशिक महाराज ने पांच लाख विभिन्न प्रजाति के पौधारोपित करने का संकल्प लेकर अभियान शुरू किया। स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, डा. मनोज मोहन शास्त्री, मुकेश गौतम, रामदेव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी कृष्णबल्लभ, स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी आदि मौजूद रहे। सामाजिक संस्था प्रयास के सदस्य दशरथ गुप्ता की अध्यक्षता में तुलसी प्राइड प्रोजेक्ट, नारायणपुर पर पौधारोपण किया। अतुल श्रीवास्तव, सीता अग्रवाल, डिपल शर्मा, विष्णुप्रिया, कविता गुप्ता, अभय वशिष्ठ, विवेक आचार्य, संजीव वर्मा, डा. सचिन अग्रवाल, संजय गोस्वामी, मोहित गुप्ता मौजूद रहे। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने क्षेत्रीय अध्यक्ष भरत दास, आपरेशन हेड सुरेश्वर दास ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान प्रमोद ठाकुर, राजीव रावत, अमित झा, उमा शंकर उपाध्याय, मनीष आदि मौजूद रहे।

वृंदावन सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने तुलसी पौध वितरण कर गोपाल वाटिका में पौधरोपण भी किया। जगन्नाथ पोद्दार, संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ, प्रो. केएम अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता, भीम सेन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पीतांबर आदि मौजूद रहे। श्रीनाथ धाम में भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री ने पौधारोपण किया। इस दौरान शिवराम पाठक, विनय पाठक, सागर तिवारी, प्रदुम्न पांडे, अक्षय पांडे, सूरज चौबे, विष्णु, महेश मौजूद रहे। सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर प्रोजेक्ट आपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी ने बागवानी मैनेजर भरत यादव के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान टोल इंचार्ज आरबी सिंह, आलोक चतुर्वेदी, आशीष पराशर, बाबू खान, रोबिन कुमार, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। बलदेव पब्लिक स्कूल के डा. अशोक सिघल ने पौधारोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पर्यावरण की शुद्धि के लिए पहले डैंपियर नगर स्थित राधाकांत मंदिर में हवन यज्ञ किया। भगत सिंह पार्क में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पार्षद श्वेता शर्मा, प्रभू चतुर्वेदी, मंजू गर्ग, तेजश्व शर्मा, गर्व शर्मा, आदित्य चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि जिले में 31 लाख पौधारोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग की 20 नर्सरियों में 45 लाख पौधे तैयार किए हैं।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पहले हवन यज्ञ किया। इसके बाद शिक्षकों ने अपने-अपने घर पौधारोपण किया। जिनमें डा. कमल कौशिक, हरिओम गुप्ता, जयवीर सिंह, डोरीलाल शर्मा, देशराज सिंह, अशोक फौजदार, सुनीता गुप्ता, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी