बरखा बहार में बिखरे सावन के रंग

जासं, वृंदावन (मथुरा): उप्र संस्कृति निदेशालय द्वारा आयोजित बरखा बहार कार्यक्रम में सूबे के नामचीन क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2017 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2017 08:23 PM (IST)
बरखा बहार में बिखरे सावन के रंग
बरखा बहार में बिखरे सावन के रंग

जासं, वृंदावन (मथुरा): उप्र संस्कृति निदेशालय द्वारा आयोजित बरखा बहार कार्यक्रम में सूबे के नामचीन कलाकारों ने अपनी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी। सावन के गीतों पर आधारित लोक संगीत कार्यक्रम में कजरी गायन ने तालियां बटोरीं तो ब्रज के रसिया के स्वरों पर दर्शक झूमते हुए नजर आए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के मौके पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्थित स्वामी विवेकानंद ऑडीटोरियम में बरखा बहार कार्यक्रम के अंतिम दिन लखनऊ के तबला वादक विकास मिश्रा ने अंगुलियों का जादू बिखेरा तो दर्शक मुग्ध हो गए।

मथुरा की नृत्यांगना वंदना ¨सह ने साथी कलाकारों के साथ सावन के गीतों पर ब्रज का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। गायक हेमंत ब्रजवासी ने ब्रज के पारंपरिक गीतों का गायन शुरू किया तो माहौल में उत्साह और उमंग छाने लगी। समारोह में स्वामी सुप्रकाशानंद, डॉ. विनोद बनर्जी, कैलाश दीक्षित, मोहन लाल, विश्वनाथ गुप्ता, अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामबल्लभ शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण पाठक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी