महिला की जंजीर गायब, दो महिलाएं हिरासत में

मैनपुरी:ज्योति तिराहे के निकट दीक्षा चौहान शनिवार दोपहर पति संतोष चौहान के साथ टेंपो में बैठकर बाजार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 01:00 AM (IST)
महिला की जंजीर गायब, दो महिलाएं हिरासत में
महिला की जंजीर गायब, दो महिलाएं हिरासत में

मैनपुरी:ज्योति तिराहे के निकट दीक्षा चौहान शनिवार दोपहर पति संतोष चौहान के साथ टेंपो में बैठकर बाजार जा रही थी। उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। इसी दौरान दीक्षा के गले से सोने की जंजीर गायब हो गई। दीक्षा का आरोप है कि पास बैठी महिलाओं ने ही उनकी जंजीर गायब की है। महिलाओं ने अपना नाम आरती पत्नी राहुल तथा सोनी पत्नी लोचन निवासीगण गांव सहारा, बिछवां बताया है। जंजीर चोरी का आरोप लगाने पर दोनों पक्षों विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना की तहरीर दीक्षा चौहान के पति ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। चोरी गई जंजीर भी बरामद नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर कोतवाली लक्ष्मण ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तीन संदिग्ध महिलाएं पकड़ीं

टेंपो में चोरी व जेबकतरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पुलिस को रोजाना इस तरह की घटनाओं की शिकायत मिलती है। शनिवार को पुलिस ने टेंपो में यात्रा कर रही तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी