अंतिम चरण में रैपुराजाट तालाब की सफाई

मथुरा: विकास खंड के गांव रैपुराजाट के तालाब की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। हाईवे किनारे बने ताला

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM (IST)
अंतिम चरण में रैपुराजाट तालाब की सफाई

मथुरा: विकास खंड के गांव रैपुराजाट के तालाब की सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। हाईवे किनारे बने तालाब की खोदाई काफी दिन से नहीं हुई थी। अब उस तालाब पर ग्राम प्रधान राजेंद्र ¨सह ने करीब 15 दिन पहले काम शुरू करा दिया था और अब तालाब की खोदाई भी अंतिम चरण है।

ग्राम प्रधान राजेंद्र ¨सह ने बताया कि ब्लॉक से कार्य योजना बनते ही इसे पूरा करा दिया जाएगा। साथ ही बलदेव मार्ग में दूसरे तालाब की भी सफाई का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे गांव के तालाब को नया जीवन जल्द मिल जाएगा। दो तालाबों से ओवरफ्लो होकर गांव के अंदर दाखिल होने वाली बरसों पुरानी गंदे पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। इससे ग्रामीण खुश हैं।

ग्राम पंचायत मालिकपुर के 20 साल से गंदगी से अटे तालाब की सफाई का कार्य भी ग्राम प्रधान मनेंद्र ¨सह ने शुरू करवा दिया है। ये कार्य जल्दी ही पूरा हो जाएगा। तालाब की सफाई होने से ग्रामीणों को बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि यह तालाब गंदगी से अटा होने के साथ ही गंदे पानी से लबालब रहता है। तालाब का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस जाता है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। इस तालाब की सफाई पूरी होने के बाद दूसरे तालाब की सफाई कराई जाएगी। गांव के ही दूसरे तालाब की सफाई का कार्य शुरू भी जल्द शुरू हो सकता है। गांव मुकंदपुर के तालाब में भी काम तेजी से जारी है। ग्राम प्रधान जयवीर ¨सह रावत ने बताया कि तालाब के चारों तरफ से रास्ता बना दिया गया है। खोदाई का काम जारी है, साथ ही मानसून से पहले तालाब के सुंदरीकरण का कार्य पूरा कराए जाने की कोशिश की जा रही है। जोधपुर झाल पर भी मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। गोवर्धन में भी तालाबों की खोदाई का काम गति पकड़ गया है।

chat bot
आपका साथी