वेबिनार में किया गया महिला सुरक्षा को लेकर मंथन

मैनपुरी जासं बालिका और महिला सुरक्षा के लिए शहर के श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 05:05 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:05 AM (IST)
वेबिनार में किया गया महिला सुरक्षा को लेकर मंथन
वेबिनार में किया गया महिला सुरक्षा को लेकर मंथन

मैनपुरी, जासं: बालिका और महिला सुरक्षा के लिए शहर के श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम किए गए।

प्राचार्य डा. शेरपाल बताया कि इन कार्यक्रमों में महिलाओं की लैंगिक समानता, घरेलू हिसा, बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी पर वेबिनार हो रही है। विषय विशेषज्ञों के अतिरिक्त महिला सुरक्षा से संबंधित मार्शल आर्ट का भी आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला सुरक्षा पर पूर्व उपाधीक्षक जेपी सिंह, पूर्व उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजनारायण ने और बालिका स्वास्थ्य, पोषण पर डा. आरएस यादव ने जानकारी दी।

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अंगद प्रसाद यादव के संयोजकत्व में हो रहे कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और अभिभावक, शिक्षक और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। वेबिनार में डा. यतेन्द्र सिंह, डा. शिवाजी सिंह, डा. कुमार राजीव रंजन, डा. पीसी कुशवाह, डा. संजय सिंह, विजय नरायन सिंह, रिचा तिवारी, डा. पीसी कुशवाह, रिचा तिवारी, निवेदिता गुप्ता आदि ने उपयोगी जानकारियां दी।

chat bot
आपका साथी