बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव

संप्रदाय विशेष का है आरोपित बालिका को अकेला देख घुसा था घर में गुस्साई भीड़ ने घेर लिया था घर पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 09:59 PM (IST)
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। बालिका को अकेला देख संप्रदाय विशेष का युवक घर में घुस गया। बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, अकस्मात पहुंची बालिका की मां ने शोर मचा दिया। लोगों के पहुंचने पर आरोपित अपने घर में घुस गया। आक्रोशित भीड़ ने उसका घर घेर लिया। पुलिस ने पहुंच आक्रोशित भीड़ को शांत किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

शहर के एक मुहल्ले की निवासी 11 वर्षीय बालिका के परिजन सोमवार शाम घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि परिजनों के बाहर जाते ही मुहल्ले का शातिर युवक अबरार खान घर में घुस गया। बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। अचानक बालिका की मां बाजार से लौट आई, आरोपित को बेटी से जबरदस्ती करते देखा तो शोर मचा दिया। उसने आरोपित को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह धक्का दे अपने घर में जाकर छिप गया। शोर सुन मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने आरोपित के घर को घेर लिया। गुस्साई भीड़ दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनते देख भीड़ को हटा आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे कोतवाली ले गई। पीड़ित बालिका ने बताया कि आरोपित उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। उसने विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना से बालिका बुरी तरह सहमी हुई है। मुहल्ले में सांप्रदायिक तनाव की स्थित है। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। बालिका के पिता ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरी वाजपेयी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। जांच चल रही है। - भीड़ की पकड़ में आता आरोपित तो और बिगड़ते हालात:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागते समय भीड़ ने भी आरोपित को पकड़ने की कोशिश की। बाद में जब उसके घर को घेरा गया, तब तक पुलिस पहुंच गई। भीड़ बहुत आक्रोशित थी, यदि आरोपित उनके हाथ लग जाता तो कुछ भी हो सकता था। - पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

मुहल्ले के लोगों के मुताबिक अबरार खां पहले भी इस प्रकार की हरकतें कर चुका है। मुहल्ले के लोगों से भी अक्सर अभद्रता करता रहता है।

- लोहिया पार्क की घटना से भी फैला था सांप्रदायिक तनाव:

तीन दिन पहले लोहिया पार्क में दूसरे संप्रदाय के युवकों द्वारा पार्क में आई युवतियों के साथ छेड़खानी की गई थी। घटना के समय वहां कुछ आरएसएस के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उन पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया था। उस घटना से भी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तब पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले कोतवाली के इंस्पेक्टर ऋषि कुमार व एसएसआइ संजेश कुमार को लाइनहाजिर कर दिया था।

chat bot
आपका साथी