ये चुनाव भारत और पाकिस्तान का: धर्मपाल सिंह

भोगांव में आयोजित जनसभा में बोले सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सूबे में 73 सीटों पर जीत का किया दावा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 09:56 PM (IST)
ये चुनाव भारत और पाकिस्तान का: धर्मपाल सिंह
ये चुनाव भारत और पाकिस्तान का: धर्मपाल सिंह

भोगांव, संसू। प्रदेश के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों की तुलना पाकिस्तान से कर डाली। भोगांव के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव देशभक्त व देशद्रोहियों और भारत व पाकिस्तान का है। उन्होंने सूबे में 73 से अधिक सीटें जीतने का भी दावा किया।

धर्मपाल सिंह ने जनसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को समर्थन की अपील की। कहा कि देश में मोदी के बराबर कोई नेता नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो रही हैं और विपक्षी सबूत मांग रहे हैं। सभा में प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियरंजन आशू दिवाकर, शिवदत्त भदौरिया, अरविद तोमर, कलक्टर सिंह राजपूत, प्रदीप चौहान, डॉ. वीरेंद्र शाक्य, प्रथ्वीराज लोधी, मंजूषा चौहान, रमा तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, सौरभ दुबे मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने वापस लिया नाम, भाजपा में शामिल

निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाले पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री के समक्ष अपने नाम वापसी की घोषणा कर दी। भाजपा नेताओं ने उनका फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी