सपा से गठबंधन पर कुछ दिन और इंतजार: शिवपाल

प्रसपा अध्यक्ष ने की समान विचारधारा वाले दलों से साथ आने की अपील भाजपा पर विकास के नाम पर झूठ बोलने का लगाया आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:00 AM (IST)
सपा से गठबंधन पर कुछ दिन और इंतजार: शिवपाल
सपा से गठबंधन पर कुछ दिन और इंतजार: शिवपाल

फोटो नं.

प्रसपा अध्यक्ष ने की समान विचारधारा वाले दलों से साथ आने की अपील, भाजपा पर विकास के नाम पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, करहल: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बड़े एलान की बात कहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा से गठबंधन पर अब कुछ दिन और इंतजार की बात कही है। बोले, अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को हराने के लिए समान विचारधारा वाले सभी दलों को साथ आना चाहिए। भाजपा ने कोई विकास नहीं किया, इसके नाम पर झूठ बोला जा रहा है।

शिवपाल यादव बुधवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करहल आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके चुनाव जीता। चुनाव जीतने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कोई सड़क, पुल नहीं बनावाया। बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए। विकास के नाम भी झूठ ही बोला जा रहा है। सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि मैं तो बहुत दिन से कह रहा हूं कि समाजवादी पार्टी से मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मगर इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हम तो समाजवादी हैं। पिछले 40 साल से नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। अब भी हमारी कोई शर्त नहीं। केवल इतना कहा है कि हमारे साथ जो भी लोग हैं, जो जिताऊ उम्मीदवार हैं, उनको टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन और इंतजार करिए जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराने सभी सेकुलर और समान विचारधारा वाले दलों को साथ आना चाहिए, हम इसी प्रयास में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी