जानलेवा हमले का आरोपित तमंचा सहित गिरफ्तार

जानलेवा हमले के आरोप में करीब दो माह से फरार चल रहे मानवेंद्र ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:50 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:50 AM (IST)
जानलेवा हमले का आरोपित तमंचा सहित गिरफ्तार
जानलेवा हमले का आरोपित तमंचा सहित गिरफ्तार

संसू, घिरोर (मैनपुरी): जानलेवा हमले के आरोप में करीब दो माह से फरार चल रहे मानवेंद्र निवासी गांव ओय थाना घिरोर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। गांव ओय निवासी अतुल कुमार 12 मार्च को अपने घर के बाहर खडे़ थे। तभी रंजिश को लेकर मानवेंद्र ने अतुल को गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। खेत स्वामी ने दर्ज कराई अज्ञात महिला की हत्या की रिपोर्ट: थाना करहल क्षेत्र में नदी किनारे मिले अज्ञात महिला के शव को हत्या करने के बाद फेंका गया था। मृतका के सिर पर गहरी चोट का निशान था। घटना की रिपोर्ट हत्या की धाराओं के तहत खेत स्वामी ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई है।

सोमवार दोपहर बाद थाना करहल के गांव गढि़या के ग्रामीण सेंगर नदी के किनारे गए तो पास ही खेत में अज्ञात महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। मृतका ब्लाउज, पेटीकोट और साड़ी पहने हुए थी। उसके हाथ में बोतल चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था। उसके सिर में गहरी चोट का निशान था। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे है। गांव के लोग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे है। खेत स्वामी मुरारीलाल ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहचान के लिए पुलिस ने शव के फोटोग्राफ डीसीआरबी के माध्यम से अन्य जिलों को भेजे हैं। जिले से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। मृतका के गैर जिले का निवासी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर करहल शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर घटना का राजफाश करना आसान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी