सतरंगी दुनिया में अयाज का शानदार आगाज

मैनपुरी : अजाय को टीवी सीरियल में मिला है अभिनय करना का मौका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM (IST)
सतरंगी दुनिया में अयाज का शानदार आगाज
सतरंगी दुनिया में अयाज का शानदार आगाज

ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी : यूं जमीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है, पंखों को खोल जमाना सिर्फ उड़ान देखता है। इन लाइनों को सबने पढ़ा और सुना होगा, लेकिन इन्हीं लाइनों से प्रेरणा लेकर हुनर का परचम फहराया है। परिषदीय विद्यालय के एक छात्र ने। छोटी सी उम्र में अभिनय का बेजोड़ प्रदर्शन कर न केवल खुद सफलता हासिल की, बल्कि दूसरे बच्चों के लिए मिसाल भी है।

बात कर रहे हैं शहर के गोलाबाजार निवासी अयाज खान की। 12 वर्षीय अयाज जब अभिनय करता है, तो सब देखते रह जाते हैं। अयाज प्राथमिक विद्यालय गोलाबाजार में पांचवीं का छात्र है। बात तब की है, जब वह कक्षा तीन में पढ़ता था। विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अयाज हिस्सा लेता था। धीरे-धीरे अयाज के अभिनय सुधार आता गया। अयाज के पिता मकसूद अंसारी एक कुक है। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल में काम कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। अयाज का बड़ा भाई फैजान इंटर में पढ़ रहा है। जबकि मां चांदनी बेगम घर संभालती हैं।

दो साल पहले मकसूद शहर में ही एक बड़े व्यापारी के यहां काम करते थे। एक दिन वे अयाज को अपने साथ ले गए। यहां वे अपने काम करने में जुट गए और अयाज अपनी ए¨क्टग की प्रैक्टिस करने में मस्त हो गया। जब व्यापारी ने अयाज की ए¨क्टग देखी, तो उन्होंने मकसूद से कहा कि शाम को आना अयाज के बारे में बात करनी है, इससे वे काफी डर गए। उन्हें लगा कि कहीं अयाज ने कोई गड़बड़ तो नहीं कर दी। शाम को जब वे व्यापारी के यहां पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे बेटे में एक नायाब हुनर है। इसे मुंबई ले जाओ और ऑडिशन दिलाओ। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस का पता भी बताया। यहां जब अयाज ने ऑडिशन दिया, तो उसका तुरंत ही चयन कर लिया गया। इसके बाद उसने 2017 में ब्लडी नाइट्स नाम के एक सीरियल में काम किया। यहां अयाज को रोज दस हजार रुपये मिलते थे। इस साल भी अयाज को एक सीरियल में काम मिला है। इसकी शू¨टग जुलाई में होनी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी अयाज परिषदीय विद्यालय में ही पढ़ना चाहता है।

प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार की प्रधानाध्यापिका गीतिका सक्सेना बताती हैं कि अयाज सभी बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्हें भी ये सोचकर अच्छा लगता है कि उनके विद्यालय का एक छात्र इतना सफल है। बेटे की सफलता पर पिता मकसूद अंसारी भी गदगद हैं। वह कहते हैं कि ये अल्लाह का करम है कि इतनी छोटी सी उम्र में अयाज अभिनय में नाम कर रहा है। ये एक पिता के लिए खुशी के पल हैं। अल्लाह ने मेरे नेक कामों की दुआ दी है।

एक्शन है अयाज का पसंदीदा किरदार

वैसे तो अयाज अपने आप को हर किरदार में फिट करने का प्रयास करता है। उसका पसंदीदा किरदार एक्शन है। वह आगे चलकर एक एक्शन हीरो के रूप में नाम रोशन करना चाहता है। वह बताता है कि जब भी वह टीवी पर अभिनेताओं को एक्शन फिल्म में देखता है तो उसे बहुत अच्छा लगता है। वह टीवी में देखकर एक्शन की प्रैक्टिस भी करता है।

chat bot
आपका साथी