कुल्हाड़ी से प्रहार कर विधवा भाभी की हत्या

बंटवारे को लेकर हुआ था दोनों के बीच विवाद आरोपित देवर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 06:16 AM (IST)
कुल्हाड़ी से प्रहार कर विधवा भाभी की हत्या
कुल्हाड़ी से प्रहार कर विधवा भाभी की हत्या

संसू, करहल: बंटवारे के विवाद मे देवर ने विधवा भाभी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना की रिपोर्ट तीन आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

थाना कुर्रा के गांव कुदैया निवासी पिकी देवी के पति दलवीर सिंह की दस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिकी मेहनत मजदूरी कर अपनी तीन पुत्रियों और पुत्र का भरण पोषण कर रही थी। पिकी का अपने देवर शिवमंगल के साथ बंटवारे को लेकर विवाद रहता था। दोनों एक ही घर में रहते थे। गुरुवार शाम दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। गांव के लोगों ने विवाद शांत करा दिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पिकी देवी घर के बाहर अपने पशुओं को चारा दे रही थी, तभी शिवमंगल सिंह वहां पहुंच गया और पिकी देवी के सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पिकी देवी अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पिकी को सैफई अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली।

पिकी देवी के पिता शेरसिंह निवासी गांव रूरी थाना कुर्रा ने शिवमंगल, उसकी पत्नी गुड्डी देवी और मां अनारश्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ कुर्रा रमाकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपितों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दबंगों ने मारपीट कर झोपड़ी में लगाई आग

संसू, अजीतगंज : थाना एलाऊ के गांव नगला हुलासी निवासी जलील खां और अरविद के बीच विद्युत लाइन सही करने को लेकर गुरुवार रात विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान अरविद पक्ष ने अपने स्वजन के साथ मिलकर जजील खां, उनके भाई भट्टू खां और भाभी चुन्नी बेगम को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी