मनचलों और अपराधियों के सामने दुर्गा बने नारी शक्ति

मैनपुरी जासं नारी को सदियों से शक्ति का प्रतीक माना जाता रहा है। कुछ सामाजिक बुराइयों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:16 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:16 AM (IST)
मनचलों और अपराधियों के सामने दुर्गा बने नारी शक्ति
मनचलों और अपराधियों के सामने दुर्गा बने नारी शक्ति

मैनपुरी, जासं: नारी को सदियों से शक्ति का प्रतीक माना जाता रहा है। कुछ सामाजिक बुराइयों के कारण और कुछ उपद्रवी तत्वों के भय से वीर बालाएं ताकत को भूल बैठीं हैं। नारी शक्ति ने ही कभी दुर्गा तो कभी मां काली के रूप में असुरों का सर्वनाश करके जगत में शांति स्थापित की है। अब एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ नारी शक्ति को दुर्गा बनना होगा।

कुछ ऐसे विचारों के साथ गुरुवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने छात्राओं को सुरक्षा के लिए सजग करने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बालिकाओं के लिए स्वर्णिम युग साबित होने वाला है, क्योंकि वर्तमान दौर में बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं हैं। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने बालिकाओं को स्वावलंबी बनने और अपनी सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, वरिष्ठ शिक्षिका मीनू मिश्रा, प्रिया दुबे, रेखा राठौर प्रनीता सिंह, दीक्षा परमार, विदिशा दत्ता, स्मिता मिश्रा, पूजा दुबे, ज्योति कनवाल उपस्थित रहे।

वहीं, कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति में आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। एसपीओ, एएसपी, महिला एसआइ, शिक्षिकाएं और कर्मचारी, उपस्थित रहे। पंपलेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाए ज्योत्सना कठेरिया, प्रीती जायसवाल, नीतू वर्मा, प्रियंका, प्रीती कुमारी, पूनम, तृप्ति भदौरिया, संध्या भदौरिया, खुशबू यादव, अभिलाषा, आभा, दिपाली, विशाल, जंग बहादुर, राजीव आदि उपस्थित रहें।

बरनाहल क्षेत्र के गांव नवाटेढा और सुनूपुर के प्राथमिक बिघालयों मे मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम हुए। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर बर्मा ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं और बेटियों के साथ हिसात्मक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में उनको डरने की जरूरत नहीं है। सूचना-जनसंपर्क विभाग के तहत कृष्णा लोकगीत पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया। इस मौके पर जयवंती, अवधेश चौहान, सुमन कुमारी, संतोष कुमार, बीरेन्द्र सिंह, आकांक्षा, लवली, सर्वेश कुमार मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी