दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

चार महीने पहले युवती के साथ किया था दुष्कर्म।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 06:28 AM (IST)
दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। किशनी क्षेत्र की युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। हालांकि, उसके कब्जे से कोई वीडियो बरामद नहीं हुआ है।

किशनी क्षेत्र की एक गांव की निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 15 फरवरी को वह मैनपुरी शहर में अपनी बहन के घर आई थी। तभी गांव का मनोज भी वहां आ गया। उस समय वह घर में अकेली थी। मुकेश ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बना लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिजनों को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता दहशत में आ गई। उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

आरोप है कुछ दिन पहले मनोज ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस पर परिजनों ने युवती से घटना के बारे में जानकारी ली तो युवती ने सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। एसपी के आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के मोबाइल फोन की जांच हुई तो उसमें कोई अश्लील वीडियो बरामद नहीं हुआ। काफी पूछताछ के बाद भी अश्लील वीडियो के संबंध में पुलिस को साक्ष्य नहीं नहीं मिले हैं। पकड़े गए आरोपित को जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी