फंदे पर झूलने से हुई थी विवाहिता की मौत

मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई। विगत दिवस घर में शव मिला था। मायके वालों ने दहेज का आरोप लगाया। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:12 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:12 AM (IST)
फंदे पर झूलने से हुई थी विवाहिता की मौत
फंदे पर झूलने से हुई थी विवाहिता की मौत

संसू, कुसमरा, मैनपुरी : कस्बा के मुहल्ला वाल्मीकि निवासी विवाहिता की मौत फंदे पर झूलने से हुई थी। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। वहीं, दूसरे दिन भी घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

इटावा के ऊसराहार निवासी पप्पू चौकीदार की पुत्री शिवानी का विवाह दो माह पहले कस्बा कुसमरा के मुहल्ला वाल्मीकि निवासी विशाल के साथ हुआ था। सोमवार सुबह मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग शिवानी की ससुराल पहुंच गए। घर की कुंडी बाहर से बंद थी। ससुरालीजन फरार थे। मायके वालों ने घर की कुंडी खोली तो अंदर शिवानी का शव पड़ा था। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर शिवानी का उत्पीड़न किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शिवानी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग बताया है। जबकि विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा मिला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत के बाद ससुरालियों ने शव को फंदे से उतार लिया होगा। दूसरे दिन भी घटना को लेकर कोई तहरीर थाना किशनी में नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर किशनी अजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत फंदे पर झूलने से हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी