झमाझम बारिश से शहर जलमग्न

गुरुवार को झमाझम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। बस्तियों और सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। दो दिनों से रिमझिम बारिश के चलते लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। लेकिन गुरुवार को फिर एक बार बारिश ने नजारा बदल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 11:22 PM (IST)
झमाझम बारिश से शहर जलमग्न
झमाझम बारिश से शहर जलमग्न

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: गुरुवार को झमाझम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। बस्तियों और सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। दो दिनों से रिमझिम बारिश के चलते लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। लेकिन गुरुवार को हुई तेज बारिश से लोग परेशान दिखे।

गुरुवार को सुबह मौसम साफ था। आसमान में सूर्य देव चमके तो लोगों को धूप खिलने की उम्मीद जगी थी। दोपहर तक धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। आसमान में छाए काले बादल खूब बरसे। डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश शाम तक चलती रही। झमाझम बारिश से एक बार फिर मुहल्लों और सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोग परेशान रहे। शहर के पंजाबी कॉलोनी, बंशीगौहरा, यदुवंश नगर, गाड़ीवान, दरीबा, राजीव गांधी नगर, अवध नगर, देवपुरा आदि मुहल्लों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़क कचहरी रोड पर भी जलभराव होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गिरने से जानवर मरा

बरनाहल : क्षेत्र के गांव इकहरा निवासी राजेश कुमार बाथम की भैंस गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूर खूंटे पर बंधी थी। तभी तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। राजेश कुमार बाथम ने घटना की सूचना तहसील में देकर आर्थिक सहायता की मांग की है। (संसू)

chat bot
आपका साथी