विद्यार्थियों ने सुलझाए अनसुलझे रहस्य

मैनपुरी :अटल कम्युनिटी डे पर शनिवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 10:40 PM (IST)
विद्यार्थियों ने सुलझाए अनसुलझे रहस्य
विद्यार्थियों ने सुलझाए अनसुलझे रहस्य

मैनपुरी : अटल कम्युनिटी डे पर शनिवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने कहा कि विज्ञान हमें कभी भी सोने नहीं देता। हमें हमेशा कुछ नया करने को प्रेरित करता है। विद्यार्थी अपनी सोच को जागृत करें और समस्याओं का समाधान तलाशें तो निश्चित ही हम नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। अटल कम्युनिटी डे पर विद्यालय में केएल इंटरनेशनल एकेडमी, भोगांव, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी एवं लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, आगरा रोड के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाकर उनके लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर योगेश यादव, विवेक चौधरी, चेतना वर्मा, कृतिज्ञा राठौर, वैष्णवी त्रिवेदी, सृष्टि यादव, संस्कार, सैफ, तस्कीम, सौम्या सक्सेना, निधि यादव, नेहा शर्मा,अर्पित, मनीष, हर्ष आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्राओं को सिखाया योगमैनपुरी: महिला पतंजलि योग समिति के संयोजन में शनिवार से आरसी महिला महाविद्यालय में योग शिविर लगाया गया। दाख श्री यादव, ज्ञान कुमारी ने छात्राओं को योग से होने वाले फायदे बताए। योग कब और कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी। अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी आदि के तरीके बताए। इस दौरान सुशील त्यागी, सोनी, श्वेता, ¨रकी, निधि मौजूद रहीं।

(वि)

chat bot
आपका साथी