दोपहर तक सड़कों से नहीं उठा कूड़ा, बिखरी रही गंदगी

मैनपुरी जासं। जिला अस्पताल के गेट नंबर दो पर डलावघर बना हुआ है। गुरुवार दोपहर दो बजे तक यहां का कचरा नहीं उठाया गया। कूडे़ के ढेर पर आवारा जानवर चहलकदमी कर गंदगी सड़क पर फैला रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 06:04 AM (IST)
दोपहर तक सड़कों से नहीं उठा कूड़ा, बिखरी रही गंदगी
दोपहर तक सड़कों से नहीं उठा कूड़ा, बिखरी रही गंदगी

दृश्य एक : जिला अस्पताल के गेट नंबर दो पर डलावघर बना है। गुरुवार दोपहर दो बजे तक यहां का कचरा नहीं उठाया गया। कूडे़ के ढेर पर आवारा जानवर चहलकदमी कर गंदगी सड़क पर फैला रहे थे।

दृश्य दो : क्रिश्चियन तिराहा से आर्य समाज मंदिर के बीच मुख्य सड़क की स्थिति भी ऐसी ही थी। यहां भी दोपहर एक बजे तक गंदगी का ढेर लगा रहा। हर आने-जाने वाले को असुविधा हुई।

दृश्य तीन : हरिदर्शन नगर मार्ग के सामने भी पालिका की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी पैदा करती रही। यहां तो गंदगी में आवारा जानवरों की लड़ाई ने राहगीरों को भी परेशान कर दिया।

जासं, मैनपुरी : भले ही जिला प्रशासन और नगर पालिका मैनपुरी को स्वच्छ बनाने की कसरत में जुटे हों, लेकिन चंद लोगों की लापरवाही इसे पलीता लगा रही है। सफाई कर्मियों की मनमानी से शहर की मुख्य सड़कों पर दोपहर तक गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कॉलोनियों से कचरे को समेटकर कर्मचारी सड़कों के किनारे डंप तो कर देते हैं, लेकिन इस कूड़े का उठान समय से नहीं हो रहा। गुरुवार को शहर में ज्यादातर जगहों पर यही हाल नजर आया।

18 गाड़ियों से उठना है कूड़ा

एक जनवरी को पालिका प्रशासन द्वारा 11 नई गाड़ियों को कूड़ा उठाने के लिए शहर में रवाना किया था। पहले से उपलब्ध गाड़ियों को मिलाकर कुल 18 कूड़ा गाड़ियां पालिका के बेड़े में हो गई हैं, लेकिन शहर की मुख्य सड़कों से गंदगी के ढेर उठाने में ये भी नाकाफी साबित हो रही हैं।

इन रास्तों पर है गंदगी

शहर में राधा रमन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सदर बाजार, कचहरी रोड, जिला चिकित्सालय के बाहर, आश्रम रोड, देवी रोड पर कचरे को डंप किया जा रहा है।

आठ गाड़ियों को शहर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 10 गाड़ियां अलग-अलग वार्डों और कॉलोनियों के लिए निर्धारित की गई हैं। हर गाड़ी का समय निर्धारित कर दिया गया है। सुबह 10 बजे तक कचरा उठाया जाना है। यदि अब भी लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी। मनोरमा देवी, चेयरमैन , नगर पालिका।

chat bot
आपका साथी