भाई दूज पर शहर के तिराहों व चौराहों पर लगा रहा जाम

मैनपुरी जासं। भाई दूज पर बेहतर इंतजामों का परिवहन विभाग का दावा सड़कों पर दम तोड़ गया। जिले भर की सड़कें जाम के झाम से हांफती रहीं। लोगों को जाम की वजह से घंटों परेशानी से जूझना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 06:24 AM (IST)
भाई दूज पर शहर के  तिराहों व चौराहों पर लगा रहा जाम
भाई दूज पर शहर के तिराहों व चौराहों पर लगा रहा जाम

जासं, मैनपुरी: भाई दूज पर बेहतर इंतजामों का परिवहन विभाग का दावा सड़कों पर दम तोड़ गया। जिले भर में यातायात जाम के झाम से हांफता रहा। लोगों को जाम की वजह से घंटों परेशानी से जूझना पड़ा।

परिवहन विभाग ने दावा किया था कि अबकी भाई दूज पर रास्तों में कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन, दोपहर होते-होते हालात बदल गए। शहर में कचहरी रोड, कुरावली चौराहा, भांवत चौराहा, करहल चौराहा पर जाम की स्थितियां बनती रहीं। पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में तो समस्याएं उतनी ज्यादा नहीं हुईं, लेकिन देहातों में हालात बदतर रहे। बेवर चौराहा पर तो घंटों सवारियों को जाम में फंसे रहना पड़ा।

यहां महानगरों से होकर गुजरने वाली बसों और दूसरे वाहनों के मनमाने प्रवेश के कारण जाम लग गया। कुसमरा और कुरावली में भी हालात यही रहे। स्थिति यह रही कि जीटी रोड और हाइवे मार्ग पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। ईशन नदी पुल पर तो वाहनों की कमी कई बार देखने को मिली। किशनी, कुसमरा, बेवर, भोगांव जाने के लिए वाहन न मिले।

वसूला मनमाना किराया

प्राइवेट वाहन चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का खूब फायदा उठाया। डग्गामार वाहनों के चालकों ने भोगांव, बेवर, किशनी, कुसमरा, घिरोर जाने के लिए सवारियों से मनमाना किराया वसूला। कई जगहों पर यात्रियों से बहस भी हुई।

chat bot
आपका साथी