नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां समझाने निकले भाजपाई

मैनपुरी जासं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से भाजपा की चौपाल शुरू हो गई। पहले दिन अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने लोगों को योजना की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 06:04 AM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां समझाने निकले भाजपाई
नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां समझाने निकले भाजपाई

जासं, मैनपुरी: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से भाजपा की चौपाल शुरू हो गई। पहले दिन अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने लोगों को योजना की जानकारी दी।

शहर के कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में मंगलवार को बैठक हुई। डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सीएए को लेकर विरोधियों ने बेवजह हंगामा कराया है। असल में इस कानून का उद्देश्य किसी को देश से बाहर निकालना नहीं, बल्कि गैर मुल्कों में जुल्म झेल रहे अपनों को घर वापस लाना है। विरोधी दलों के लोगों ने साजिश रचकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकीं और युवाओं को भड़काकर दंगे कराए हैं। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि हर एक गांव में गोष्ठी के जरिए कानून की जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि लोगों का भ्रम टूटे।

मैनपुरी देहात में उमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई चौपाल में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि कुछ शरारती तत्व अब भी साजिश रच रहे हैं लेकिन अब उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। लोग समझ चुके हैं कि धर्म की आड़ में फसाद फैलाया गया था। राहुल भारतीय ने कहा कि जिन लोगों ने भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर दंगों में साथ दिया था, सभी चिन्हित हो चुके हैं। अब उनकी संपत्ति बेचकर ही सार्वजनिक नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। बैठक में शिवओंकारनाथ पचौरी, अजयपाल सिंह चौहान, मिश्रीलाल राजपूत, आमोद राजपूत, विवेक चौहान, कौशल शाक्य, ज्ञान सिंह यादव, आलोक पांडेय, संदीप पाठक, प्रदीप सिंह चौहान राज, उमेश चौहान आदि मौजूद थे।

अजीतगंज: अजीतगंज में भाजपा नेता ओमकांत यादव के आवास पर पूर्व जिपं अध्यक्ष आशू दिवाकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर संजय यादव, महिपाल चौहान, अशोक चौहान, मोहित कुमार, देशराज राजपूत, राज चौहान, दीपू सक्सेना, सुधीश यादव, अनार सिंह, बबलू तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्रजेश तिवारी ने व संचालन रॉकी दुबे ने किया।

जनहित में काम कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार: उदय प्रताप

संसू, घिरोर: मंगलवार को मैनपुरी जाते समय भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह का कस्बा में सचिन गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के कार्य कर रही हैं। भ्रष्टाचार कम हुआ है, सभी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधा खातों में लाभ मिल रहा है। गरीबों के लिए आवास, बिजली व पानी की व्यवस्था की जा रही है। जाति धर्म के नाम पर राजनीति खत्म होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा फीरोजाबाद देवेश भारद्वाज, चंद्रप्रताप सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह तोमर, आलोक सेतु मिश्रा, राघवेंद्र चौहान, सचिन गुप्ता, गोविद गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी