मधुमक्खी पालन से कमाएं मुनाफा

मैनपुरी : रविवार को जिले में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों को मधुमक्खी पालन के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 11:01 PM (IST)
मधुमक्खी पालन से कमाएं मुनाफा
मधुमक्खी पालन से कमाएं मुनाफा

मैनपुरी : रविवार को जिले में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी गई। उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विजय प्रताप गुप्ता ने की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसानों की आय दोगुनी करनी है तो केवल खेती के सहारे नहीं रहना होगा। बल्कि खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्सय पालन और मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा देना होगा। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन बहुत ही आसान है। एक ओर जहां इसके लिए अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती है तो वहीं किसान आसानी से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र ¨सह राजपूत ने बताया कि जिले में कई किसान मधुमक्खी पालन से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अधिक से अधिक किसान इससे जुड़कर मुनाफा कमा सकते हैं। इस दौरान रामबाबू यादव, माधव मिश्रा, रजत कुमार, सतीश कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे।

(वि.)

chat bot
आपका साथी