राम लला के मंदिर को बेटियों ने दान कर दी गुल्लक

अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए संचालित निधि संग्रह अभियान में दो बहनों ने गुल्लक ही दान कर दी। लाकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद पाकेट मनी बहनों ने इकट्ठी की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:06 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:06 AM (IST)
राम लला के मंदिर को बेटियों ने दान कर दी गुल्लक
राम लला के मंदिर को बेटियों ने दान कर दी गुल्लक

मैनपुरी, जासं। अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए संचालित निधि संग्रह अभियान में दो बहनों ने गुल्लक ही दान कर दी। नौ महीनों से लगातार पाकेट मनी जोड़ रही थीं।

मंदिर निर्माण के लिए जिले में 23 जनवरी तक निधि संग्रह अभियान का संचालन किया जाना है। 15 जनवरी से इसकी शुरुआत हो चुकी है। शनिवार की सुबह आरएसएस के जिला प्रचारक सुदर्शन, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित चौहान के अलावा दूसरे हिदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ भ्रमण किया।

जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमें हर हाल में निर्धारित तिथि तक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संपर्क करना है। लोगों से निधि का उद्देश्य समझाते हुए स्वेच्छा से धनराशि लेनी है। जो भी धनराशि ली जाएगी, उसकी रसीद मौके पर ही उपलब्ध करानी होगी। शनिवार दोपहर को नगर प्रचारक विमल भारत, नगर कार्यवाह राहुल और भाजपा नेता राहुल राठौर कोतवाली में तैनात कांस्टेबिल रवि प्रताप सिंह के घर पहुंचे। यहां उद्देश्य बताया। थोड़ी ही देर बाद उनकी पुत्री वंशिका परमार (11) और अंचल परमार (4) ने अपनी गुल्लक लाकर राम के नाम पर दान दे दी। बेटियों का कहना है कि उन्होंने अप्रैल से स्कूल बंद होने के बाद पाकेट मनी जोड़ी थी। भगवान के मंदिर के निर्माण में उनका भी योगदान होगा, इससे उन्हें खुशी है। संजीव यादव ने निधि समर्पण में दिए पांच लाख रुपए

संसू, करहल : भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण निधि के लिए कस्बा निवासी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने पांच लाख सौ रुपए का चेक निधि समर्पण अभियान के कार्यकर्ताओं को सौंपा।

भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण अभियान के तहत कस्बा के मुहल्ला बिरतियान में नगर सह कार्यवाह अभिषेक ने साथियों के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर निधि लेने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद आसिफ, मयंक राठौर, विवेक सविता, विष्णु वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य हरि शंकर सविता, अश्वनी यादव, विष्णु शर्मा साथ रहे। रामनगर क्षेत्र में किया जनसंपर्क

संसू, कुसमरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के तहत आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान में शनिवार को एक टोली ने रामनगर क्षेत्र में संपर्क किया। इस दौरान आरएसएस के खंड प्रचार प्रमुख निखिल पाण्डेय, आलोक अग्निहोत्री, राहुल मिश्रा, विकास मिश्रा, सुधीर दीक्षित, किशोर गुप्ता, हर्ष पांडेय, शिवम पांडेय, चंदन सुनार आदि रामभक्त उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी