किसान गुंडा नहीं अन्नदाता है, माफी मांगे योगी सरकार: अजय सिंह लल्लू

किशनी संसू शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:12 AM (IST)
किसान गुंडा नहीं अन्नदाता है, माफी मांगे योगी सरकार: अजय सिंह लल्लू
किसान गुंडा नहीं अन्नदाता है, माफी मांगे योगी सरकार: अजय सिंह लल्लू

किशनी, संसू: शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के एक मंत्री अनिल शर्मा ने किसानों के दिल्ली जाने पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गुंडा बताया है। यदि योगी सरकार ने किसानों से माफी न मांगी तो कांग्रेस इसके विरोध में आंदोलन करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी देश को उद्योगपतियों के हाथों बेचने का आरोप लगाया।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू फर्रुखाबाद जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किशनी के गांव फरेंजी में रुककर संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर की बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश को अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों में बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी हिसाब से नये-नये कानून पास किए जा रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। इस बार भी किसानों का धान बिचौलियों ने खरीदा। कांग्रेस सरकार आने पर किसानों फसल का सही दाम दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। नये कृषि कानूनों से किसानों को बहुत नुकसान होगा। इसीलिए देशभर में विरोध हो रहा है। देश में बेरोजगारी का ऐतिहासिक संकट है, लेकिन भाजपा सरकारें कुछ नहीं कर रहीं। कांग्रेस की सरकार आने पर लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। सपा पर भी साधा निशाना

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी निशाना साधा। आगमी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि बीते चुनाव में जिस पार्टी के 45 विधायक बने व संघर्ष के नाम पर गायब है। केवल कांग्रेस ही है, जो सड़कों पर संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकार ने मुझ पर 55 फर्जी मुकदमे लगवाए। मुझे 40 बार जेल जाना पड़ा, लेकिन संघर्ष अब भी जारी है। पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, अनिल पालीवाल, अतुल कुमार उर्फ रवि कठेरिया, मोहित कठेरिया, वीरेंद्र शाक्य, गोरेलाल कठेरिया, रनवीर शाक्य, बाजीलाल कठेरिया, विनय शाक्य, श्रीचंद नागर, अरविद जाटव, अमित कठेरिया, योगेश जाटव, बंटी यादव, विनोद कठेरिया आदि शामिल थे। बेवर और कुमसरा में भी की बैठकें

संसू, बेवर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू शनिवार ने बेवर और कुसमरा में भी बैठक की। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक न्याय पंचायत से दो- दो व्यक्तियों को जोड़कर एक व्यक्ति को ब्लाक कार्यकारिणी में रखने व दूसरे को न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाने की बात कही। इस दौरान प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, गोपाल कुलश्रेष्ठ, जीतू राठौर, धीरज श्रीवास्तव, अजय दुबे, पंकज सक्सेना, शरद कश्यप, मुन्नालाल गुप्ता, रिकू राठौर, वाजिद अली, विपिन यादव, सुशील शर्मा, लल्लन सिंह, राहुल कठेरिया, अन्नू शुक्ला, नीरज शाक्य, श्याम प्रकाश राजपूत, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी