ईदगाह के पास बना दिया डलावघर

करहल कस्बावासी कूड़े के ढेर से लेकर गुजरने को मजबूर हैं। दिनभर दुर्गंध उठती रहती है जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 04:46 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 04:46 AM (IST)
ईदगाह के पास बना दिया डलावघर
ईदगाह के पास बना दिया डलावघर

संवाद सूत्र, करहल, मैनपुरी: कस्बा में कूड़ा निस्तारण के नाम पर मनमानी का खेल चल रहा है। कूड़े को निस्तारित करने के बजाय कस्बा स्थित ईदगाह मस्जिद के पास से गुजरने वाले रास्ते के किनारे फेंका जा रहा है। यह क्षेत्र डलावघर में तब्दील नजर आता है। जानवरों के शव भी यहीं फेंके जा रहे हैं। दिनभर जबर्दस्त दुर्गंध आती रहती है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

कस्बा के मोहल्लों की साफ-सफाई के बाद जो भी कूड़ा एकत्र होता है। उसे नगर पंचायत के ट्रैक्टर में भरकर ईदगाह के पास फेंक देते हैं। लंबे समय से यह सिलसिला चला रहा है। जबकि यहीं रास्ता भी बना है, जिस पर दिनभर आवागमन होता है। लोग रोडवेज बस स्टाप, किशनी चौराहा, घिरोर चौराहा जाने के लिए इस रास्ते का उपयोग करते हैं। मैनपुरी, इटावा जाने आने वालों के लिए भी करहल के मोहल्लों में आने वालों के लिए रास्ता पास पड़ता है। मरे हुए जानवर और कूड़े की दुर्गंध से इधर से होकर आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं। कस्बा निवासी शरीफ शाह, मुफीद खान, रहमान अली, नीरज सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि वह कई बार नगर पंचायत से शिकायत कर चुके हैं, परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ। मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव ने बताया कि जल्द ही वहां डाले कए कूड़े को उठवाकर कस्बे के बाहर डलवा दिया जाएगा।

पिछले काफी समय से नगर पंचायत द्वारा मस्जिद ईदगाह की दीवार से सटाकर कूड़ा डाल रहे हैं। ईदगाह के आसपास रहने वालों को बीमारियों का डर है।

संजय कठेरिया, कस्बावासी मस्जिद ईदगाह के पास मरे हुए जानवर डाले जा रहे हैं। जिससे इधर से होकर लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। नगर पंचायत से शिकायत के बाद भी निदान नहीं हो रहा।

बबलू खान, कस्बावासी

chat bot
आपका साथी