पन्ना-पन्ना जीत की कहानी लिखेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत के चुनाव में फार्मूला अपनाएगी। संगठन को मतदाता सूची के हिसाब से नाम तय करने में जुटा है। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत के चुनाव में फार्मूला अपनाएगी। संगठन को मतदाता सूची के हिसाब से नाम तय करने में जुटा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:12 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:12 AM (IST)
पन्ना-पन्ना जीत की कहानी लिखेगी भाजपा
पन्ना-पन्ना जीत की कहानी लिखेगी भाजपा

दिलीप शर्मा, मैनपुरी : जिला पंचायत के चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी भाजपा विजयश्री पाने के लिए पन्ना प्रमुखों का फार्मूला अपनाने जा रही है। हर वार्ड में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे में, वहां की मतदाता सूची के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनेंगे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने मंगलवार को जिले के पदाधिकारियों को इस रणनीति की विस्तार से जानकारी दी थी। इसके बाद संगठन पन्ना प्रमुखों के लिए नाम तय करने में जुट गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव फरवरी-मार्च में होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा की रणनीति है कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में सीधे मैदान में उतरने से परहेज रखा जाए, परंतु जिला पंचायत के हर वार्ड में अधिकृत प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाए। इन प्रत्याशियों की जीत के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही पूरी ताकत झोंकी जाए। इसके लिए विशेष तौर पर पन्ना प्रमुख फार्मूले को अपनाया जाएगा।

ये होता है पन्ना प्रमुख

मतदाता सूची के एक पेज पर औसतन 50-60 मतदाताओं के नाम होते हैं। पन्ना प्रमुख पर पेज में अंकित हर मतदाता से संपर्क करना और मतदान के लिए उनको केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी होती है। जिला संगठन पन्ना प्रमुखों के नाम तय करने की तैयारी में जुट गया है। सबसे पहले गुजरात में अपनाया था फार्मूला

भाजपा ने सबसे पहले पन्ना प्रमुख फार्मूला वर्ष 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आजमाया था। तब नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे। चुनाव में अप्रत्याशित सफलता मिली थी। गुजरात के बाद भाजपा अन्य राज्यों में भी इस फार्मूले का प्रयोग कर सफलता हासिल कर चुकी है। विधानसभा चुनाव का रिहर्सल

पार्टी सूत्रों की माने तो जिला पंचायत के चुनाव को पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की रिहर्सल के तौर पर देख रही है। पन्ना प्रमुखों का प्रयोग यदि कामयाब होता है तो इसे विधानसभा चुनाव में भी आजमाया जाएगा। ऐसे होगा मतदाताओं से संपर्क

पन्ना प्रमुख सबसे पहले केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधेंगे। केंद्र व प्रदेश की तरह जिले में भी भाजपा की सरकार बनवाने में सहयोग की अपील की जाएगी। इसके बाद अन्य मतदाताओं से संपर्क होगा। कोशिश होगी कि योजनाओं के लाभार्थी भी इसी तरह भाजपा के समर्थन के लिए प्रेरित करें। पार्टी जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी के निर्देशों के अनुसार चुनाव की तैयारी की जा रही है।

प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा

chat bot
आपका साथी