अगले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी नेताओं संग की बैठक, सरकारी योजनाओं के घर-घर प्रचार के निर्देश।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 09:47 PM (IST)
अगले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
अगले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

मैनपुरी, जासं: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने गुरुवार को दावा किया कि अगले चुनाव में भी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि उप्र में सभी दूसरी पार्टियां जनता से दूरी बनाए बैठी हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को भुला दिया। भाजपा अब महापुरुषों को सम्मान दे रही है। देशवासियों को उनके योगदान के विषय में बता रही है। शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी टीम कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोधी यह अफवाह फैला रहे हैं। जबकि बसपा में टिकटों की सौदेबाजी अभी से शुरू हो गई है। भाजपा अब भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच जा रही है। इससे पहले उन्होंने पार्टी नेताओं संग बैठक कर बूथ समितियों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदीप चौहान, शिवऔतार वाल्मीकि, भुवनेंद्र जैन, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी