जागरूकता से रुक सकती है काल की रफ्तार

किरन सौजिया एकेडमी में हुआ यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:45 PM (IST)
जागरूकता से रुक सकती है काल की रफ्तार
जागरूकता से रुक सकती है काल की रफ्तार

मैनपुरी, जागरण संवाददाता : यातायात जागरूकता माह के तहत शहर के मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए प्रभारी यातायात अरुण कुमार परिहार ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाने में विद्यार्थियों को बहुत बड़ा योगदान होता है। हमें जो कायदे-कानून स्कूल में पढ़ाए और समझाए जाते हैं यदि हम जिम्मेदार नागरिक की तरह उनका पालन करें तो निश्चित ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ज्यादातर विद्यार्थी छोटी उम्र में ही बाइक चलाने लगते हैं। अभिभावक भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते। लेकिन, नासमझी में तेज रफ्तार से कई बार अप्रिय घटना घटित हो जाती है। हादसों में अक्सर लोगों की मौत भी हो जाती है। प्रधानाचार्या डॉ. किरन सौजिया ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना जरूरी है। लेकिन, इस नियम की अनदेखी भी हम लोग ही करते हैं। अभिभावकों को भी जवाबदेही समझनी होगी कि वे अपने बच्चों को बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। वीडियो के माध्यम से यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को पूर्व में हुए सड़क हादसों की भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी