सड़क हादसों में दो की मौत, दो दर्जन घायल

मैनपुरी : कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कुरावली म

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 06:00 PM (IST)
सड़क हादसों में दो की मौत, दो दर्जन घायल

मैनपुरी : कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कुरावली में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। इधर दन्नाहार क्षेत्र में ट्रक व प्राइवेट बस की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला कांस्टेबल सहित दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

किशनी के गांव पृथ्वीपुर निवासी अश्वनी कुमार 22 मई को सुबह 4.30 बजे बाइक से भाई जितेंद्र ¨सह के साथ खरपरी के पास जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सैफई भेज दिया गया। बुधवार को सैफई में अश्वनी कुमार की मौत हो गई।

कुरावली : थाना औंछा के गांव मनोना निवासी सावित्री देवी (50) पत्नी श्रीराम पिछले करीब 30 सालों से आगरा की गीता कॉलोनी में निवास कर रही थीं। दो दिन पहले वह भोगांव के मुहल्ला पथरिया निवासी अपनी बहन वेदवती से मिलने आई थीं। सावित्री देवी की पांच बीघा जमीन गांव मनोना में है, जिससे वे हर साल लगान पर उठाती हैं। शुक्रवार को सुबह वह बहन के दामाद अजय कुमार निवासी रेलवे स्टेशन के सामने मैनपुरी के साथ भोगांव से गांव मनोना पहुंचीं। दोपहर बाद बाइक पर बैठकर मनोना से वापस लौट रही थी। कस्बा कुरावली में जीटी रोड पर लाइफलाइन अस्पताल के पास बाइक एक गड्ढे में जाकर असंतुलित होकर पलट गई। जिससे अजय व सावित्री देवी सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए एक ट्रक ने सावित्री देवी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने चालक सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एक अन्य घटना में गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से मैनपुरी की ओर आ रही प्राइवेट बस जैसे ही थाना दन्नाहार क्षेत्र में पुल से आगे पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिडं़त हो गई। इस घटना में बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रक के चालक व क्लीनर को भी चोटें आईं। घटना में घायल बस यात्री मंगलेश निवासी गांव शिवपुरी थाना एलाऊ, महिला कांस्टेबल मंजू निवासी कोतवाली मैनपुरी, मिथुन निवासी पचोखरा फीरोजाबाद, सुनील निवासी म्योरा भोगांव, हरनाथ निवासी स्टेशन रोड मैनपुरी, विशाल निवासी देवामई थाना दन्नाहार तथा सौरभ निवासी गांव नगला बीच थाना नारखी जिला फीरोजाबाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी