किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

मैनपुरी: शौच के लिए खेतों पर गई किशोरी को दबंगों ने अगवा कर लिया। एक झोपड़ी में बंधक बनाकर उसके सा

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 08:29 PM (IST)
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

मैनपुरी: शौच के लिए खेतों पर गई किशोरी को दबंगों ने अगवा कर लिया। एक झोपड़ी में बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। चंगुल से भागी किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो सनसनी फैल गई।

थाना घिरोर के गांव मुहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह चार बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव के मनीष और अंशू ने किशोरी का अपहरण कर लिया। घर न लौटने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह चार बजे परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे, तभी वह बदहवास हालत में घर पहुंची। बताया कि अपहरण के बाद दोनों युवक उसे गांव से कुछ दूर बने पुराने आश्रम की झोपड़ी में ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर दोनों ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया। गुरुवार को मौका पाकर वह भाग निकली।

परिजन शुक्रवार सुबह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जगदीश चंदर ने बताया कि युवकों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। डॉक्टरी रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी