महिलाओं की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण

मैनपुरी : महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार ने उनके द्वार पर ही उन्हें न्याय दिलाय

By Edited By: Publish:Wed, 01 Apr 2015 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2015 06:27 PM (IST)
महिलाओं की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण

मैनपुरी : महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार ने उनके द्वार पर ही उन्हें न्याय दिलाया जा रहा है। महिलाओं की समस्याएं विभाग वार निपटाने के बाद हर माह समीक्षा की जाती है। जो अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को निपटाने में रुचि नहीं लेते हैं उनकी शिकायत शासन को भेजी जाती है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।

यह विचार बुधवार को महिला आयोग की सदस्य सुमन दिवाकर ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनने के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा शासन ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं। ताकि वह पुरुषों के बराबर खड़ी हो सकें।

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर क्षेत्राधिकारी भोगाव तेजप्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विवेक बाजपेई, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अनुज दीक्षित आदि मौजूद थे।

विधवा गर्भवती, मुकदमे के निर्देश

सुनवाई के दौरान आए एक मामले में बताया गया एक विधवा को परिवार के व्यक्ति ने झांसा देकर नाजायज संबंध स्थापित कर लिए। जिससे वह पांच माह की गर्भवती है। शादी न करने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ थाना बरनाहल में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी