खाकी पर हमला, दो सिपाही जमकर पीटे

मैनपुरी, घिरोर : दो बाइकों की मामूली भिड़ंत के बाद, दोनों पक्षों को समझाना कोबरा टीम के दो सिपाहियों

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 09:50 PM (IST)
खाकी पर हमला, दो सिपाही जमकर पीटे

मैनपुरी, घिरोर : दो बाइकों की मामूली भिड़ंत के बाद, दोनों पक्षों को समझाना कोबरा टीम के दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। कहासुनी होने पर एक पक्ष के लोगों ने दोनो सिपाहियों को जमकर पीटा। घटना की रिपोर्ट हमलावरों के विरुद्ध दर्ज करने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे थाना घिरोर की कोबरा टीम के सिपाही अजय और शैलेंद्र गश्त पर थे, तभी उन्हें कस्बा घिरोर के मेनरोड पर डालगंज के पास दो युवक आपस में झगड़ा करते दिखाई दिए। सिपाहियों ने दोनों से झगड़े का कारण पूछा, तो पता चला कि दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद, दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। सिपाहियों ने मामूली विवाद पर झगड़ा करने से उन्हें रोकते हुए घर जाने के लिए कहा। इसी बीच एक बाइक सवार पक्ष के लोग वहां आ गए और झगडे़ पर उतर आए। दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोका, तो वे सिपाहियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच दोनों सिपाहियों पर मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। हमले में सिपाही अजय को काफी चोटें आई हैं। घटना के दौरान सड़क पर जाम लग गया। सिपाहियों को पीटते देख आसपास मौजूद लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष घिरोर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सिपाही को पीट रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही जाम खुलवाया जा सका। घायल सिपाहियों को डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

थानाध्यक्ष घिरोर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि हमलावरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी