पूजन कर मनाया दाऊजी का जन्मदिन

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 07:47 PM (IST)
पूजन कर मनाया दाऊजी का जन्मदिन

मैनपुरी : नगर के करहल रोड स्थित दाऊजी मंदिर पर रविवार को दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिर में विधि-विधान ने दाऊजी महाराज की आरती उतारी गई और अखंड पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी ने बताया कि इस प्रसिद्ध मंदिर की नींव 1725 में लाला सदानंद गुप्ता द्वारा रखी गई थी। तब से प्रति वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा यहां भगवान श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है। यहां भक्तगणों ने एकजुट होकर दाऊजी महाराज की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। देर शाम मंदिर परिसर में मेले का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सर्वेश, अनूप गुप्ता, अतुल गुप्ता, मनु, प्रिंस, दीपक गुप्ता, अभिषेक, अशोक कौशल, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी