सपा व्यापार सभा ने दिवंगत व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

जासं महोबा शहर के आल्हा चौक में सपा व्यापार सभा ने भाजपा के शासन में 2020 में आत्महत्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 04:17 PM (IST)
सपा व्यापार सभा ने दिवंगत व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि
सपा व्यापार सभा ने दिवंगत व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

जासं, महोबा : शहर के आल्हा चौक में सपा व्यापार सभा ने भाजपा के शासन में 2020 में आत्महत्या करने वाले 11,716 व्यापारियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि एनसीआरबी के हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की। जिसका मुख्य कारण लाकडाउन से उपजी आर्थिक तंगी व लोन डिफाल्ट बताया गया है।

2020 में पहले की तुलना में व्यापारियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति में लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी देखी गई है। पूर्व राज्य मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि देश में 2020 में व्यापारियों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की है। भाजपा के राज में भाजपा की नीतियों से व्यापारी हताश हैं। जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बाबू चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष शाहिद अली राजू, जलील पठान, चंद्रशेखर स्वर्णकार पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, सोनू चौरसिया, साहिल अहमद, आकाश शर्मा, अंकित चौरसिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी