शिविर में इतिहास और विकास की दी जानकारी

संवाद सूत्र अजनर (महोबा) भाजपा अजनर मंडल प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
शिविर में इतिहास और विकास की दी जानकारी
शिविर में इतिहास और विकास की दी जानकारी

संवाद सूत्र अजनर (महोबा): भाजपा अजनर मंडल प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

सुखनंदन जूनियर हाई स्कूल में प्रथम सत्र में मुरली मनोहर तिवारी ने भाजपा के इतिहास और विकास पर विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन राजपूत ने भारत की राजनीति में आया बदलाव और उसमें भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। तृतीय सत्र में पूर्व संयोजक बजरंग दल अवधेश शर्मा ने वैचारिक मुख्यधारा से भाजपा की विचारधारा को जुड़ा हुआ बताया। चतुर्थ सत्र में महेंद्र राजपूत ने व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने कहा पार्टी एक विचार परिवार है एवं राष्ट्रहित में इसके सभी कार्यकर्ता दिन रात समर्पित हैं। कार्यक्रम संयोजक मयंक तिवारी, जिला महामंत्री जय प्रकाश अनुरागी, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख जैतपुर रचना सोनी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य रामस्वरूप श्रीवास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी