छोड़कर दिल्ली-झांसी घर लौटे रहे प्रवासी

जागरण संवाददाता महोबा जिले में अधिकांश मजदूर वर्ग नजदीक होने के कारण दिल्ली और झांसी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:07 PM (IST)
छोड़कर दिल्ली-झांसी घर लौटे रहे प्रवासी
छोड़कर दिल्ली-झांसी घर लौटे रहे प्रवासी

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले में अधिकांश मजदूर वर्ग नजदीक होने के कारण दिल्ली और झांसी निकल जाते हैं। पिछले साल लॉकडाउन के समय यह लोग वापस आए थे लेकिन साल के प्रारंभ में यहां से फिर काम पर लौट गए थे। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की लहर तेज होने से फिर मुसीबत घिरने लगी तो यह मजदूर घरों को फिर लौटने लगे हैं। अब इनके सामने अपने क्षेत्र में काम की तलाश करना मुसीबत बन सकता है। प्रशासन ने मनरेगा का काम चालू कराने का आश्वासन दिया है लेकिन पंचायतों में फिलहाल काम जल्द प्रारंभ होना मुश्किल लग रहा है।

रुक्मिणी अपने बच्चों व पति कमल के साथ झांसी में पांच माह से थी। वहां एक फैक्ट्री में दोनों काम कर रहे थे। काम बंद होने और वहां मरीजों के अधिक मिलने के कारण लौटना पड़ा। वह रोडवेज बस से गुरुवार को महोबा लौट आई। उसने बताया कि पिछले बार जब लौटी थी तो उसके पास काफी पैसे भी मजदूरी के एकत्र हो गए लेकिन इस बार तो कुछ जोड़ ही नहीं पाई है। चरखारी के पंकज, सुलेमान, दीनदयाल आदि भी लौट आए हैं। यह लोग दिल्ली से लौटे हैं। बताया कि काम बंद होने के बाद से वह वहां एक सप्ताह से इस इंतजार में रुके थे कि शायद हालात सुधर जाएं। लेकिन स्थिति और भी खराब होने के कारण वहां से लौट आए हैं। यहीं पर कोई काम तलाशेंगे। इस समय प्रतिदिन दिल्ली और झांसी से आने वाली रोडवेज की बसों से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन यात्रियों की जांच के लिए अलग स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारी नियुक्त कर नमूना लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी