वन वे के विरोध में चालकों ने बंद किए आटो

जागरण संवाददाता, महोबा: जिलाधिकारी के आदेश से रविवार को झलकारी बाई तिराहा बाईपास मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:08 PM (IST)
वन वे के विरोध में चालकों ने बंद किए आटो
वन वे के विरोध में चालकों ने बंद किए आटो

जागरण संवाददाता, महोबा: जिलाधिकारी के आदेश से रविवार को झलकारी बाई तिराहा बाईपास में वनवे लगा दिया गया। इससे आटो चालक भड़क गए। आटो चालकों ने रविवार को स्टेशन परिसर में आटो खड़े कर दिए और प्रदर्शन किया। आटो बंद होने से स्टेशन से आने वाले यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

डीएम सहदेव के आदेश से ट्रैफिक पुलिस ने वीरांगना झलकारी तिराहा बाईपास में बैरियर लगा कर आटो चालकों को रोक दिया। खबर मिलते ही सैकड़ों आटो चालक अपने अपने टेंपो लेकर झलकारी बाई तिराहे पर पहुंच गए। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश से वनवे लगाया गया है। सभी टेंपो को अब तिराहे तक ही आने दिया जाएगा, इसके आगे शहर में नो इंट्री है। टेंपो चालक मोहम्मद आजाद, अकरम, राजू, मुन्ना, मनोज, धीरज, शिवम, अनस, मुकीम, लईक सहित सैकड़ों आटो चालकों ने पुलिस से तूतू मैं मैं हो गई। चालकों ने आटो यूनियन के अध्यक्ष अशोक बौद्ध को जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि सुभाष चौकी में तो पहले से ही वनवे लगा है। अब झलकारी बाई में वनवे लगा देने से चालकों का व्यापार ही बंद हो जाएगा। बताया कि गरीब चालकों के परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या आ जाएगी। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट जाकर डीएम से मिलने की बात कही है।

आटो बंद होने से यात्री रहे परेशान

आटो बंद होने से यात्रियों को भी परेशानी हो गई है। ट्रेन में सफर कर महोबा आए यात्री पैदल ही अपने सामान के साथ गंतव्य स्थानों पर पहुंचे। यात्रियों के साथ लगेज होने से भी से उनको परेशानी हुई। स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने आटो चालकों से काफी आरजू मिन्नतें की लेकिन चालक नहीं माने और यात्रियों को पैदल ही आना पड़ा। छोटे छोटे बच्चों भी सड़क पर पैदल चलने को मजबूर थे। मुंह मांगी कीमत पर भी चालकों ने आटो नहीं चलाए। टेंपो बंद होने से रोडवेज बस स्टैंड में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी