किशोरी ने आग लगाकर दी जान

संवाद, सूत्र (महोबा) गौरहारी : अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
किशोरी ने आग लगाकर दी जान
किशोरी ने आग लगाकर दी जान

संवाद, सूत्र (महोबा) गौरहारी : अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन जब तक उसे बचा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना कोतवाली चरखारी क्षेत्र के गौरहारी गांव की है। यहां की निवासी 17 वर्षीय जयबाई ने उस समय अपने शरीर में केरोसिन डालकर आग लगा ली जब परिजन अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। किशोरी की चीख सुन लोग दौड़े, लोगों की नजर धू-धूकर जल रही किशोरी पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास रह रहे लोग एकत्र हो गए। हालांकि उसे कहीं ले जा पाते इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गौरहारी चौकी इंचार्ज राजू ¨सह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक किशोरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। घटना से उसके परिजनों में खासा कोहराम मचा है।

chat bot
आपका साथी