चरखारी नरेश हुए पंच तत्व में विलीन

चरखारी (महोबा) संवाद सूत्र: बुंदेलखंड की सबसे बड़ी स्टेट मानी जाने वाली चरखारी के 10वें राजा जयंत ंिस

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 07:27 PM (IST)
चरखारी नरेश हुए पंच तत्व में विलीन

चरखारी (महोबा) संवाद सूत्र: बुंदेलखंड की सबसे बड़ी स्टेट मानी जाने वाली चरखारी के 10वें राजा जयंत ंिसह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे जय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

गुरुवार सुबह लगभग दस बजे राजमहल से शव यात्रा निकली। बुंदेलखंड क्षेत्र की समथर स्टेट के महाराज रणजीत सिंह जूदेव, गरौली, ओरछा, पन्ना आदि राजपरिवारों के लोगों के साथ ही पूर्व मंत्री ध्रूराम चौधरी, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मुईनुद्दीन मुईया, सपा नेता न्याज मुहम्मद, ताज मुहम्मद आदि लोग शामिल रहे। शव यात्रा बुधवारी बाजार, झंडा चौराहा, डयोढ़ी, सदर बाजार, गोलाघाट,राव बाग होते हुए महराज बाग पहुंची। यहां पर राजा जयंत सिंह के कनिष्क पुत्र जय सिंह ने मुखाग्नि दी।

chat bot
आपका साथी