भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

जांच में पता चला कि घटना में दो लोग शामिल रहे हैं। एक व्यक्ति गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:06 AM (IST)
भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गिरफ्तार
भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सोमवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम पुलिस दबिश देकर एक हमलावर अरविद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

मेदनीपुर गांव निवासी विजय उर्फ उदय (22वर्ष) सोमवार की सुबह सात बजे गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय की तरफ गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने फायरिग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से तीन गोलियां चलाई गई। जिसमें दो गोली विजय के पेट में लगी। गोली चलने से गांव में सनसनी फैल गई। विजय वहीं भूमि पर गिरकर छटपटाने लगा। ग्रामीण मौके पर पहुंचते उसके पहले हमलावर फरार हो गए। एसएचओ घुघली धनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावरों की धरपकड़ में जुट गए। इसके बाद एएसपी व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तीन माह पूर्व घायल युवक व आरोपितों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का पैर टूट गया था। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि दोनों परिवारों में व्यक्तिगत रंजिश है। जांच में पता चला कि घटना में दो लोग शामिल रहे हैं। एक व्यक्ति गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

फायरिग के मामले में पुलिस ने घायल युवक के पिता बलवंत की तहरीर पर अरविद, उमेश व अमलेश व अन्य लोगों के खिलाफ खिलाफ हत्या के प्रयास व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी