छाया रहा बाजार की साप्ताहिक बंदी का मुद्दा

सोनार कल्याण समिति की स्वर्णकार धर्मशाला में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में साप्ताहिक बंदी का मुद्दा छाया रहा। सराफा व्यापारियों ने शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 12:10 AM (IST)
छाया रहा बाजार की साप्ताहिक बंदी का मुद्दा
छाया रहा बाजार की साप्ताहिक बंदी का मुद्दा

महराजगंज : सोनार कल्याण समिति की स्वर्णकार धर्मशाला में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में साप्ताहिक बंदी का मुद्दा छाया रहा। सराफा व्यापारियों ने शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सोनार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन कोई भी व्यापारी दुकान नहीं खोलेगा। अगर कोई दुकान खुली मिली तो समिति के पदाधिकारी उसे बंद कराएंगे, लेकिन दूसरी बार बंदी के दिन दुकान खोलने पर कार्रवाई भी कराएंगे। इस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। भरोसा दिलाया कि रविवार को एक भी दुकान नहीं खुलेगी। बैठक में विश्वकर्मा पूजन के समस्त कार्यों पर हुए व्यय पर चर्चा की गई और पूजन समारोह को भव्य बनाने में सहयोग करने वाले व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिरुद्ध, अच्छेलाल, उदयभान, अनिल वर्मा, विजय सोनी, ओम प्रकाश, गौरीशंकर वर्मा, अशोक वर्मा, दीनबंधु, सुखसागर, अर¨वद, सतीश वर्मा, राजकुमार, तारकेश्वर वर्मा, भरत वर्मा, अजय वर्मा, माणिक चंद वर्मा, मन्नू वर्मा आदि सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी