सूनीं रहीं सड़कें, घरों से नहीं निकले लोग

महराजगंज लॉकडाउन का असर अब महराजगंज की सड़कों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को लोग कम नजर आए। अनावश्यक लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। सुबह से लेकर शाम तक लोग अपने अपने घरों में रहे और लाकडाउन का पालन किया। मेडिकल स्टोर सब्जी मंडी हो या किराने की दुकान भीड़ हर जगह कम रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 11:01 PM (IST)
सूनीं रहीं सड़कें, घरों से नहीं निकले लोग
सूनीं रहीं सड़कें, घरों से नहीं निकले लोग

महराजगंज: लॉकडाउन का असर अब महराजगंज की सड़कों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को लोग कम नजर आए। अनावश्यक लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया।

सुबह से लेकर शाम तक लोग अपने अपने घरों में रहे और लाकडाउन का पालन किया। मेडिकल स्टोर, सब्जी मंडी हो या किराने की दुकान, भीड़ हर जगह कम रही। इसके लिए गुरुवार शाम को ही पुलिस प्रशासन की ओर से होमवर्क किया गया था। हालांकि शुक्रवार की नमाज को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही। नगर के दोनों मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी , ताकि वहां नमाज पढ़ने के लिए भीड़ एकत्र न हो पाए। इसके लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं की ओर से भी लगातार अपील की जा रही थी , ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। नमाज अदा होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शहर में किसी भी प्रकार की दिक्कत पुलिस को नहीं हुई।

-----------

सक्सेना तिराहे पर सख्ती

लाकडाउन को लेकर लगातार तीसरे दिन भी सख्ती रही। सक्सेना चौक स्थित नगर पुलिस चौकी के पास वाहनों को रोका जा रहा है। बिना पूछताछ के नगर में किसी वाहन की इंट्री नहीं हो पा रही है। भले ही गाड़ी पर इमरजेंसी ड्यूटी पास का बोर्ड ही क्यों न लगा हो। पुलिस संतुष्ट होने के बाद ही गाड़ी को अंदर आने दे रही है। दोपहर बाद सड़कें सुनी हो गईं। गलियों में सन्नाटा पसर गया। अधिकांश लोग घरों में रहे। जिनको जरूरत रही वह लोग ही बाहर निकले।

-----

देहात में रहेगा पुलिस का ध्यान:

जिला मुख्यालय पर स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने लाकडाउन का पालन करने के लिए कस्बों के साथ ही देहात के छोटे-छोटे चौराहे को टारगेट किया है। जहां बाजार के साथ ही शाम को भीड़ हो रही है। ऐसी जगहों की वीडियो व फोटो लगातार लोग ट्विटर व फेसबुक पर अपलोड कर शासन तक शिकायत दर्ज करा रहे हैं। देहात इलाकों में यूपी 112 को भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया है। ताकि वहां भीड़ एकत्र न हो पाए।

chat bot
आपका साथी