भाजपा सरकार में सुरक्षित है हर वर्ग का सम्मान : हरीश द्विवेदी

मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है। इतना ही नहीं इन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM (IST)
भाजपा सरकार में सुरक्षित है हर वर्ग का सम्मान : हरीश द्विवेदी
भाजपा सरकार में सुरक्षित है हर वर्ग का सम्मान : हरीश द्विवेदी

महराजगंज: निचलौल स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी उपस्थित रहे।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है। इतना ही नहीं इन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। भाजपा में हर वर्ग का सम्मान होता है। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, विधायक प्रेमसागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पूर्व विधायक महन्त दुबे, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, हरिनाथ भाई, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, दीपक चौधरी, गौतम चौधरी, मुन्ना गोंड़, संजय श्रीवास्तव रहे। भाजपा की नीतियों से जनता हो रही लाभांवित

फरेंदा कस्बे के छतरी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का सोमवार की दोपहर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में सभी वर्गों का विकास हुआ है। जनता की किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए पार्टी निरंतर प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियां आम जनता के लिए प्रासंगिक हैं। जनता की सेवा के लिए कार्यकर्ता सदैव तत्पर है। क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेका पांडेय, डब्बू सिंह, विजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, प्रदीप सिंह, अमरेश सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी