बदलते मौसम में बढ़ा मच्छरों का आतंक

मौसम के बदलते ही मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने लगी है। जगह-जगह गंदगी का अंबार है जिसमें मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। फागिग के अभाव में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है और लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 11:23 PM (IST)
बदलते मौसम में बढ़ा मच्छरों का आतंक
बदलते मौसम में बढ़ा मच्छरों का आतंक

महराजगंज: मौसम के बदलते ही मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने लगी है। जगह-जगह गंदगी का अंबार है, जिसमें मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। फागिग के अभाव में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है और लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

जिले की दो नगर पालिका, पांच नगर पंचायत और 929 ग्राम पंचायतों की आबादी करीब 32 लाख है, लेकिन मच्छरों से प्रशासन का दावा है कि रोस्टर के माध्यम से फांगिग कराई गई जाती है, लेकिन हकीकत ठीक उलट है। कुछ प्रमुख और रसूखदारों के घर के आसपास फागिग कराकर कागजी कोरम पूरा कर लिया जाता है, जिसके कारण लोगों को इस दुश्वारियों से निजात नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायतों में फागिग के लिए मिले फंड का भी इस्तेमाल नहीं हो रहा है। जलजमाव और गंदगी के कारण पनप रहे मच्छर मलेरिया रोग को दावत दे रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार कागजी औपचारिकता पूरी कर फागिग के नाम पर खेल करने में जुटे हैं। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अभियंता तथा ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को फागिग कराने का निर्देश दिया गया है। इसकी क्रास चेकिग भी कराई जाएगी।अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी